{"_id":"63cfbbd462749e7ed31d22df","slug":"ukpsc-admit-card-for-pcs-main-exam-will-be-released-on-8-february-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: आठ फरवरी को जारी होंगे PCS मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र, वेबसाइट पर होंगे अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC: आठ फरवरी को जारी होंगे PCS मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र, वेबसाइट पर होंगे अपलोड
Tue, 24 Jan 2023 05:35 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 24 Jan 2023 05:35 PM IST
सार
आयोग ने मुख्य परीक्षा तिथि को बदल कर 23 व 26 फरवरी 2023 को तय की है। इस परीक्षा के लिए आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र आठ फरवरी को जारी किए जाएंगे। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा का प्रश्नपत्र नए सिरे से तैयार किया जा रहा, जिससे आयोग ने मुख्य परीक्षा तिथि को बदल कर 23 व 26 फरवरी 2023 को तय की है। इस परीक्षा के लिए आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। जहां पर अभ्यर्थी अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
UKPSC: एसएसपी हरिद्वार करेंगे जेई और एई भर्ती परीक्षाओं की जांच, संलिप्त अभ्यर्थी होंगे ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन
7 व 8 फरवरी को होगी सहायक कुलसचिव भर्ती परीक्षा
लोक सेवा आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया, उच्च शिक्षा विभाग के अधीन विश्वविद्यालयों व संस्कृति शिक्षा विभाग में सहायक कुलसचिव पदों की भर्ती परीक्षा सात और आठ फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आयोग के परीक्षा भवन हरिद्वार में कराई जाएगी। बताया, सोमवार को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन