{"_id":"582631724f1c1bf77eb3b5d8","slug":"ukd-p-president-trivendra-panwar-son-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद (पी) केंद्रीय अध्यक्ष के छोटे बेटे की डेंगू से मौत!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद (पी) केंद्रीय अध्यक्ष के छोटे बेटे की डेंगू से मौत!
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Nov 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल (पी) के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार के छोटे बेटे राकेश (29) की शुक्रवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार चार दिन पहले ही राकेश की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि विभागीय स्तर पर डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी है। मालूम हो कि प्रदेश में डेंगू से यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन
राकेश की कई दिनों से तबियत खराब थी। दून अस्पताल में उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। उनके निधन का समाचार सुनकर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रदेश में डेंगू से यह तीसरी मौत मानी जा रही है। इससे पहले राजधानी दून में ही दो लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों की मौत डेंगू से हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू को मौत का कारण मानने को तैयार नहीं हैं। प्रभारी सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
लापरवाही पड़ेगी भारी
ठंड बढ़ने के बावजूद डेंगू के मामलों में कमी नहीं आ रही है। अक्सर माना जाता है कि ठंड बढ़ने पर डेंगू का प्रकोप कम हो जाता है। लेकिन राजधानी में सामने आ रहे मामलों के बाद यह धारणा गलत साबित हो रही है। ऐसे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। बीमारी के लक्षण मिलने पर तुरंत चिकित्सक से मिले और सभी आवश्यक सावधानियां बरतें।