फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK Congress Leaders Discussions held with Kharge and Rahul Gandhi on strategy prepare three-month roadmap

UK Congress: खरगे और राहुल गांधी के साथ रणनीति पर की चर्चा, तीन माह का रोडमैप तैयार करेगी कांग्रेस

Tue, 27 Jan 2026 08:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jan 2026 08:08 PM IST
सार

2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सक्रिय दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष नेता लगातार पार्टी के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
UK Congress Leaders Discussions held with Kharge and Rahul Gandhi on strategy prepare three-month roadmap
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड के जनहित मुद्दों को उठाने के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से तीन माह का रोडमैप तैयार किया जाएगा। मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों व आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।

विज्ञापन


2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सक्रिय दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष नेता लगातार पार्टी के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से संगठनात्मक गतिविधियों का फीडबैक लिया। इसके अलावा शीर्ष नेताओं ने आगामी रणनीति पर चर्चा कर प्रदेश नेताओं को तीन माह का रोडमैप बनाने के निर्देश दिए। रोडमैप के आधार पर पार्टी के सभी नेता संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में शीर्ष नेताओं ने निर्देश दिए कि राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी से 6 फरवरी तक राज्य भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सात से 16 फरवरी के बीच राज्य स्तर पर विधानसभाओं के घेराव के लिए रैली आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: कांग्रेस विधायक पर कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, ऑडियो हुआ वायरल, पुलिस को दी तहरीर

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, पार्टी हाईकमान ने तीन माह का रोडमैप बनाने के निर्देश दिए हैं। 29 जनवरी को सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रोडमैप की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, विधायक काजी निजामुद्दीन, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सप्पल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed