फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uk Board Result 2020 Live Updates: Ubse Class 10th 12th Results Uttarakhand Board Latest News In Hindi tea shopkeeper son tops

UK Board Result 2020 : पिता चलाते हैं चाय की दुकान, बेटे ने टॉप कर बढ़ाया मान

Wed, 29 Jul 2020 03:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Jul 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Uk Board Result 2020 Live Updates: Ubse Class 10th 12th Results Uttarakhand Board Latest News In Hindi tea shopkeeper son tops
- फोटो : amar ujala

चाय वाले के बेटे दीपक ने 12वीं में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान पाया है। दीपक ने कभी ट्यूशन तक नहीं लगाया। इंटरमीडिएट बोर्ड की मेरिट सूची में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले रानीखेत (मिशन) इंटर कालेज के मेधावी छात्र दीपक सती ने न सिर्फ स्कूल का मान बढ़ाया है वरन पूरे जिले को गौरवांवित किया है।

विज्ञापन


UK Board 10th, 12th Result 2020: जारी हुआ रिजल्ट, गौरव सकलानी ने दसवीं और ब्यूटी वत्सल ने 12वीं किया टॉप
विज्ञापन


उनके पिता राजेंद्र सती की यहां सदर बाजार में चाय की दुकान है। उनकी बहन ने भी 12वीं की कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया था। सदर बाजार निवासी दीपक सती बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा में भी उन्होंने राज्य की वरीयता सूची में 15वां स्थान प्राप्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जिसे भी वह पढ़ते थे, कंठस्त हो जाता था

12वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर दीपक कहते हैं कि पढ़ाई का कोई समय निर्धारित नहीं था, जिसे भी वह पढ़ लेते थे, वह उन्हें कंठस्त हो जाता था। शानदार सफलता से पूरा परिवार उत्साहित नजर आया।

उनकी मां सुनीता सती गृहणी हैं। दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को दिया है। वह भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं।




दीपक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए कोई मानक निर्धारित नहीं है। बस लगन और मेहनत करनी चाहिए। बता दें कि दीपक की बड़ी बहन गीतांजलि सती उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 22वें स्थान पर रही थी।

उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम जारी

बुधवार को उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद छात्र -छात्राओं के इंतजार खत्म हुआ। इस बार कक्षा 12वीं का परिणाम पिछले साल से ज्यादा 80.26 प्रतिशत रहा। साल 2019 में यह परिणाम 80.13 प्रतिशत था।

इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में 119164 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। छात्राओं ने 83.63 प्रतिशत के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा में बाजी मारी है। वहीं छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.68 है।

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड कार्यालय में घोषित किया।

टॉपर छात्र-छात्राओं के नाम

नाम       -         क्षेत्र    -      अंक
1- ब्यूटी वत्सल, जसपुर- 483
2- युगल जोशी, नैनीताल- 477
3- राहुल यादव , ऋषिकेश- 475
4- सार्थक मैठानी, टिहरी- 475
5- वैभव थपलियाल, चमोली- 475
6- दीपक सती, रानीखेत अल्मोड़ा- 475
7- मुकेश उपाध्याय, नैनीताल- 475
8- आकाश, हरिद्वार-474
9- अर्पित त्रिपाठी, हरिद्वार-474
10- प्रशांत चमोली, टिहरी

यहां देखें रिजल्ट

रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नहीं हुआ, क्योंकि यह वेबसाइट खराब है, जिसकी वजह से सिर्फ एनआईसी की वेबसाइट पर ही परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पिछले एक माह से खराब है।

वेबसाइट सही कराने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक वेबसाइट सही नहीं हो पाई है। ऐसे में अब uaresults.nic.in पर रिजल्ड अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed