UK Board Result 2020 : पिता चलाते हैं चाय की दुकान, बेटे ने टॉप कर बढ़ाया मान
चाय वाले के बेटे दीपक ने 12वीं में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान पाया है। दीपक ने कभी ट्यूशन तक नहीं लगाया। इंटरमीडिएट बोर्ड की मेरिट सूची में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले रानीखेत (मिशन) इंटर कालेज के मेधावी छात्र दीपक सती ने न सिर्फ स्कूल का मान बढ़ाया है वरन पूरे जिले को गौरवांवित किया है।
UK Board 10th, 12th Result 2020: जारी हुआ रिजल्ट, गौरव सकलानी ने दसवीं और ब्यूटी वत्सल ने 12वीं किया टॉप
उनके पिता राजेंद्र सती की यहां सदर बाजार में चाय की दुकान है। उनकी बहन ने भी 12वीं की कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया था। सदर बाजार निवासी दीपक सती बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा में भी उन्होंने राज्य की वरीयता सूची में 15वां स्थान प्राप्त किया था।
जिसे भी वह पढ़ते थे, कंठस्त हो जाता था
12वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर दीपक कहते हैं कि पढ़ाई का कोई समय निर्धारित नहीं था, जिसे भी वह पढ़ लेते थे, वह उन्हें कंठस्त हो जाता था। शानदार सफलता से पूरा परिवार उत्साहित नजर आया।
उनकी मां सुनीता सती गृहणी हैं। दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को दिया है। वह भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं।
दीपक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए कोई मानक निर्धारित नहीं है। बस लगन और मेहनत करनी चाहिए। बता दें कि दीपक की बड़ी बहन गीतांजलि सती उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 22वें स्थान पर रही थी।
उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम जारी
बुधवार को उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद छात्र -छात्राओं के इंतजार खत्म हुआ। इस बार कक्षा 12वीं का परिणाम पिछले साल से ज्यादा 80.26 प्रतिशत रहा। साल 2019 में यह परिणाम 80.13 प्रतिशत था।
इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में 119164 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। छात्राओं ने 83.63 प्रतिशत के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा में बाजी मारी है। वहीं छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.68 है।
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड कार्यालय में घोषित किया।
टॉपर छात्र-छात्राओं के नाम
1- ब्यूटी वत्सल, जसपुर- 483
2- युगल जोशी, नैनीताल- 477
3- राहुल यादव , ऋषिकेश- 475
4- सार्थक मैठानी, टिहरी- 475
5- वैभव थपलियाल, चमोली- 475
6- दीपक सती, रानीखेत अल्मोड़ा- 475
7- मुकेश उपाध्याय, नैनीताल- 475
8- आकाश, हरिद्वार-474
9- अर्पित त्रिपाठी, हरिद्वार-474
10- प्रशांत चमोली, टिहरी
यहां देखें रिजल्ट
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पिछले एक माह से खराब है।
वेबसाइट सही कराने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक वेबसाइट सही नहीं हो पाई है। ऐसे में अब uaresults.nic.in पर रिजल्ड अपलोड किया गया है।