{"_id":"6495454bf44fd4eed10c3653","slug":"ujvnl-will-generate-17-mw-power-by-installing-solar-plant-on-three-canals-uttarakhand-news-in-hindi-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तीन कैनाल पर सोलर प्लांट लगाकर 17 मेगावाट बिजली पैदा करेगा यूजेवीएनएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तीन कैनाल पर सोलर प्लांट लगाकर 17 मेगावाट बिजली पैदा करेगा यूजेवीएनएल
Fri, 23 Jun 2023 01:57 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:57 PM IST
सार
आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन की पीठ ने मामले की सुनवाई की। प्लांट से उत्पादित होने वाली बिजली खरीद के लिए यूजेवीएनएल को यूपीसीएल के साथ पीपीपी करना है। पीपीपी के प्रस्ताव पर दोनों निगमों के पक्ष जानने के बाद आयोग ने संशोधन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल विद्युत उत्पादन के साथ अब प्रदेश में सौर ऊर्जा की दिशा में यूजेवीएनएल कदम बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए तीन हाइड्रो पावर प्लांट की कैनाल के किनारे 17 मेगावाट के तीन सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे। इसके पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीपी) के लिए नियामक आयोग ने प्रस्ताव लौटा दिया है।
विज्ञापन
आयोग की नई नियमावली आने के बाद संशोधित प्रस्ताव लाना होगा। आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन की पीठ ने मामले की सुनवाई की। इसमें बताया गया है कि यूजेवीएनएल ढालीपुर हाइड्रो पावर प्लांट की कैनाल की भूमि पर 6.25 मेगावाट, कुल्हाल हाइड्रो पावर प्लांट की भूमि पर 9.50 मेगावाट और पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में जमीन पर 1.25 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बेलड़ा प्रकरण ने पकड़ा तूल...अब रुड़की में महापंचायत का एलान, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
इस प्लांट से उत्पादित होने वाली बिजली खरीद के लिए यूजेवीएनएल को यूपीसीएल के साथ पीपीपी करना है। पीपीपी के प्रस्ताव पर दोनों निगमों के पक्ष जानने के बाद आयोग ने संशोधन के निर्देश दिए। इसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।