फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UJVNL should take action, administration will provide security

Dehradun News: यूजेवीएनएल करे कार्रवाई, प्रशासन मुहैया करवाएगा सुरक्षा

Thu, 16 May 2024 05:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
UJVNL should take action, administration will provide security

विज्ञापन
एसडीएम विनोद कुमार ने बैराज के आसपास हो रहे खनन मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने जल विद्युत निगम लिमिटेड को खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। उनका कहना है कि निगम को अभियान चलाने या त्वरित कार्रवाई की स्थिति में प्रशासन सुरक्षा मुहैया करवाएगा।


बता दें उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड ने आसपास हो रहे खनन से डाकपत्थर बैराज को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई थी। निगम ने एसडीएम को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की थी। 10 मई को जिला प्रशासन को लिखे पत्र में यूजेवीएनएल ने बताया कि डाकपत्थर बैराज की डाउनस्ट्रीम में खनन किया जा रहा है। बताया कि आसपास खनन से बैराज की संरचना को नुकसान पहुंचने से जल विद्युत की हानि हो सकती है। बताया कि सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर खनन करने वाले उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देते हैं। एसडीएम ने बताया कि यूजेवीएनएल के पास अभियान चलाने या कार्रवाई के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अभियान चलाने या त्वरित कार्रवाई करने की स्थिति में निगम को प्रशासन सुरक्षा मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed