{"_id":"5e4302298ebc3ee5cc5b12f8","slug":"uidai-s-second-base-center-will-open-in-clock-tower-dehradun-news-drn3358185192","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटाघर में खुलेगा यूआईडीएआई का दूसरा आधार केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटाघर में खुलेगा यूआईडीएआई का दूसरा आधार केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। आधार कार्ड की समस्या को लेकर दर-दर भटक रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) देहरादून में दूसरा आधार सेवा केंद्र भी खोलने जा रही है। यह केंद्र घंटाघर पर खोला जाएगा। केंद्र का संचालन इसी महीने के अंत में शुरू होने की उम्मीद है।
यूआईडीएआई की ओर से देहरादून में पहला आधार केंद्र करीब दो महीने पहले जीएमएस रोड पर इंद्रापुरम कॉलोनी के समीप खोला गया है। यहां रोजाना 300 से 400 आधार कार्ड बनाए जाते हैं। केंद्र प्रबंधन का दावा है कि यहां रोजाना 1000 आधार कार्ड बनाए जाने की क्षमता है। इस केंद्र की सफलता को देखते हुए अब यूआईडीएआई देहरादून में केंद्रों का विस्तार कर रही है। दूसरा केंद्र घंटाघर की लोकेशन में खोलने का मकसद है कि लोग अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी केंद्र में जा सकें। यहां भी रोजाना 1000 आधार कार्ड बनाने की क्षमता होगी। इसके बाद अन्य जिलों में भी केंद्र खोले जाएंगे।
एक समय में 16 लोगों का होगा काम
जीएमएस रोड स्थित यूआईडीएआई आधार केंद्र में 16 सिस्टम लगाए गए हैं। इनमें एक समय में 16 लोगों के आधार कार्ड बनाए या करेक्शन किया जा सकता है। इससे लोगों को ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता। इसी की तर्ज पर घंटाघर में भी केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन
---
यूआईडीएआई की ओर से घंटाघर के समीप इसी महीने के अंत में दूसरा आधार केंद्र खोला जाएगा। कई लोगों का जीएमएस रोड स्थित केंद्र में आने में दिक्कतें होती हैं। इन लोगों की सुविधा के लिए घंटाघर के समीप केंद्र खोला जा रहा है। यहां रोजाना 1000 आधार कार्ड बनाए जा सकेंगे।
-आदित्य शुक्ला, मैनेजर, यूआईडीएआई आधार केंद्र