{"_id":"5eafef200ceadc34b606ffd1","slug":"udham-singh-nagar-girl-death-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर : 12 वर्षीय बालिका की घर पर संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर : 12 वर्षीय बालिका की घर पर संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Mon, 04 May 2020 04:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 04 May 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म में टैगोर नगर निवासी 12 वर्षीय बालिका की सोमवार सुबह उसके घर पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना के समय मृतका और उसकी सौतेली मां ही घर पर थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
टैगोर नगर निवासी सुनील मंडल सोमवार सुबह अपनी किताब की दुकान में चला गया। घर पर उसकी बेटी पलक (12 वर्ष) और उसकी सौतेली मां रीना मंडल थे। सुबह करीब 9:30 बजे रीना ने अपने पति को फोन से पलक की तबीयत खराब होने की सूचना दी।
विज्ञापन
घर पहुंचकर सुनील ने देखा कि पलक कमरे के अंदर पलंग पर निढाल पड़ी हुई है और उसकी सौतेली मां फर्श पर बैठी हुई है। बेटी की मौत हो चुकी थी। बेटी को मृत देख सुनील चीखने चिल्लाने लगा। सूचना पाकर चौकी प्रभारी संजीत कुमार यादव और महिला दरोगा निर्मला कटवाल भी दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
मृतका की सौतेली मां रीना ने बताया कि पलक ने कमरे में लगे पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया था। उसने पलक को नीचे उतार कर उसके पिता को मोबाइल से सूचना दी। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर चल रही हैं। चौकी प्रभारी संजीत कुमार यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।