ऊधमसिंह नगर: चुनावी रंजिश मामले में 10 नामजद, 95 पर मुकदमा, दो गिरफ्तार
- प्रधान पद के प्रत्याशियों के दो रिश्तेदार गिरफ्तार
- सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे दिन भी गांव में रही पुलिस तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच टकराव मामले में पुलिस ने 10 नामजद और 90-95 अन्य लोगों पर बलवे का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे दिन भी गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
आरोप है कि प्रधान पद पर गांव कनौरा निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य हाजी अमीर अहमद ने अपने भतीजे वसीम की पत्नी आबिदा खातून को प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने इसी गांव निवासी इरशाद की पत्नी फरीन नाज चुनाव मैदान में है। शुक्रवार देर शाम पोलिंग स्टेशन से पोलिंग पार्टियां मतपेटियां लेकर बाजपुर इंटर कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम पहुंची। इस दौरान हाजी अमीर अहमद और इरशाद अपने अपने वाहनों से स्ट्रांग रूम के गेट पर पहुंच गए। यहां दोनों के बीच गालीगलौच और तनातनी हो गई।
समर्थकों के बीच टकराव हो गया
खबर मिलते ही दोनों के समर्थक गांव कनौरा में हाईवे पर लाठी डंडों से लैस होकर जमा हो गए। यहां समर्थकों के बीच टकराव हो गया। कोतवाल एनबी भट्ट ने पुलिस टीम के साथ लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने पथराव कर दिया। मामला की गंभीरता को देखते हुए पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल जोशी की ओर से गांव कनौरा निवासी हाजी अहमद, इरशाद, वसीम, अकरम, मुकर्रम, इकरार, नूर अहमद, गुलाम अहमद, मो. यासीन, दिलशाद, शमशाद, बबलू और 90-95 अन्य लोगों पर धारा 147, 148, 353, 504, 506, 188 के तहत केस दर्ज कर दोनों पक्षों से अमीर अहमद और इरशाद को गिफ्तार कर लिया है।