{"_id":"5d24f5c88ebc3e6ca06b5e2c","slug":"uda-take-a-look-at-the-map-dehradun-news-drn3124171133","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उडा’ भी रखेगा हर जिलों के नक्शों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उडा’ भी रखेगा हर जिलों के नक्शों पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड आवास एवं नगरीय विकास प्राधिकरण (उडा) अब हर जिलों के नक्शों पर नजर रखेगा। यह जानकारी मंगलवार को राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में हुई कार्यशाला में उडा के अधिकारियों ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधियों को दी।
‘उडा’ के अपर मुख्य प्रशासक सुनील श्रीपांतरी ने कहा कि अभी तक हर प्राधिकरण अलग-अलग नक्शे पास करता है, लेकिन अब उडा के जरिये भी उन पर नजर रखी जाएगी। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को उडा से जोड़ा गया है। ऐसे में अगर किसी भी प्राधिकरण को कोई समस्या या सुझाव है तो वह उसे उडा को भी भेजे। इसके अलावा कार्यशाला में ऑनलाइन मैपिंग, पार्किंग समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और रियल एस्टेट रेगुलेटरी एक्ट (रेरा) की जानकारी दी गई। कार्यशाला में अनिल त्यागी, सर्वेश के साथ ही अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, टिहरी, पौड़ी आदि के जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से जुड़े अधिकारी पहुंचे।