फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UBSE UK Board Class 10th, 12th Result 2021 : 635 students failed even in excellent results

Uttarakhand Board Result 2021: शानदार रिजल्ट में भी 635 छात्र हो गए फेल 

Sun, 01 Aug 2021 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 01 Aug 2021 01:00 AM IST
सार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल शनिवार को जारी हो गया। परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड ऑफिस में घोषित किया।

विज्ञापन
UBSE UK Board Class 10th, 12th Result 2021 : 635 students failed even in excellent results
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड के चलते पिछली कक्षाओं में आए नंबर के हिसाब से बोर्ड ने शानदार रिजल्ट घोषित किया है। बावजूद इसके प्रदेश भर में 635 छात्र फेल हो गए। 1224 छात्रों का रिजल्ट पूरा नहीं हो पाया और1129 छात्र अनुपस्थित दर्ज हुए।

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल शनिवार को जारी हो गया। परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड ऑफिस में घोषित किया।
विज्ञापन


Uttarakhand Board Result 2021: शिक्षा मंत्री ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 99 प्रतिशत से अधिक रहा परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार परीक्षा नहीं हुई तो पिछली कक्षाओं में आए नंबरों के हिसाब से छात्रों को नंबर मिलने थे। इस कारण किसी को फेल होने की उम्मीद नहीं थी। बावजूद इसके हाईस्कूल में 636 छात्र अनुपस्थित रहे, 126 फेल हुए और 1199 का रिजल्ट पूरा नहीं हुआ है। इंटरमीडिएट में 509 छात्र फेल हो गए। 493 छात्र अनुपस्थित रहे और 25 का रिजल्ट पूरा नहीं हुआ। 

ऐसे हुए छात्र अनुपस्थित 
पंजीकृत होने के बाद जिन छात्रों ने न तो प्रैक्टिकल दिए और न ही ऑनलाइन कक्षा और टेस्ट दिए, उन छात्रों को अनुपस्थित दर्शाया गया। ऐसे भी कई छात्र रहे, जिन्होंने खुद परीक्षा देने से इनकार कर दिया। इन छात्रों ने दूसरे बोर्ड से परीक्षा दी है। 

अधूरा रिजल्ट बाद में होगा जारी
बोर्ड सचिव डा. नीता तिवारी ने बताया कि कई छात्रों के प्रैक्टिकल व टेस्ट आदि के नंबर बोर्ड को प्राप्त नहीं हुए थे। उन छात्रों को रिजल्ट पूरा नहीं हो पाया था। जैसे-जैसे इन छात्रों के प्रैक्टिकल व टेस्ट आदि के नंबर आएंगे, उनका भी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद दो सप्ताह के भीतर विद्यालयों में अंकपत्र पहुंच जाएगा।

10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शनिवार सुबह 11 बजे परीक्षाफल जारी किया। कोरोना के कारण परीक्षाएं नहीं हुईं फिर भी इस साल 10वीं में 99.09 और 12वीं में 99.56 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 

हाईस्कूल में 148347 छात्र पंजीकृत थे, लेकिन 147725 विद्यार्थियों का ही पिछले प्रदर्शन का आकलन हुआ। इनमें 146386 छात्र पास हुए और परीक्षाफल 99.09 प्रतिशत रहा।

छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.30 और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.86 रहा। 23688 छात्र सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं। 76768 छात्र प्रथम श्रेणी और 45589 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। तृतीय श्रेणी में 341 छात्र पास हुए हैं। 

इंटरमीडिएट में 122198 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 121705 का मूल्यांकन हुआ। इनमें 121171 छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए। कुल परीक्षाफल 99.56 प्रतिशत रहा। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.40 और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.71 रहा। 20955 विद्यार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं।

63901 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 33571 को द्वितीय श्रेणी मिली है। 321 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed