{"_id":"644ece0c7defc7963f0c4c19","slug":"two-youths-who-came-visit-mussoorie-got-injured-falling-ditch-dehradun-news-c-5-1-144578-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मसूरी घूमने आए दो युवक खाई में गिरकर हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मसूरी घूमने आए दो युवक खाई में गिरकर हुए घायल
विज्ञापन
शहर के नाग मंदिर-हाथी पांव मार्ग पर शनिवार देर रात दो युवक 120 मीटर गहरी खाई में गिर गए। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवकों को मुख्य मार्ग पर पहुंचाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार शनिवार की देर रात पुलिस और एसडीआरएफ को दो युवकों के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर की सहायता से दोनों को बाहर निकाला गया। खाई में गिरने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से एक को पुलिस के जवानों ने पीठ पर लादकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और फिर एंबुलेंस 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।
शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि घायल युवक उत्कृष पुत्र जितेंद्र कुमार और अमरजीत सिंह चौहान पुत्र रामदयाल पटना बिहार के रहने वाले हैं और गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। दोनों अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक और स्कूटी से मसूरी घूमने के लिए आए थे। रास्ते में स्कूटी सवार एक युवक लघुशंका के लिए नीचे उतरा, लेकिन अंधेरे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह खाई में जा गिरा। उसे बचाने की कोशिश में उसका दूसरा साथी भी नीचे गिर गया। सीओ मसूरी अनिल जोशी ने बताया कि दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया, जहां उनकी हालत में सुधार है।