{"_id":"62f7f6eb5a19725f46663efc","slug":"two-youths-ransacked-outside-the-house-snatched-the-woman-s-phone-city-news-drn4199444148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने किया घर में तोड़फोड़, महिला के फोन छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों ने किया घर में तोड़फोड़, महिला के फोन छीने
विज्ञापन
रायपुर क्षेत्र में दो युवक एक घर के बाहर तोड़फोड़ कर रहे थे। जब मकान मालिक बाहर आई और उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवक उनके दो फोन छीनकर फरार हो गए। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुलाब बस्ती रिंग रोड निवासी विनीता पत्नी संदीप कुकरेती ने बताया कि शुक्रवार रात को दो युवक उनके घर के सामने तोड़फोड़ कर रहे थे। तोड़फोड़ होते देख जब वह बाहर निकली तो युवकों ने उनके हाथ से दो फोन छीन लिए और फरार हो गए। बताया कि युवकों ने उनके ईरिक्शा की बैटरी भी तोड़ दी। एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रायपुर क्षेत्र में पानी पीने गए चौकीदार से दो बदमाशों ने फोन छीन लिया और फरार हो गए। चौकीदार की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि रुद्र साहनी निवासी बद्रीश कॉलोनी चौकीदार का काम करता है। शुक्रवार रात को वह आदर्श कॉलोनी में पानी पीने आया था। चौकीदार ने बताया कि इस दौरान उसे दो युवक मिले उन्होंने डरा-धमकाकर उसका फोन छीन लिया और फरार हो गए।