फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two youths killed in car accident at kotdwar 

दिल्ली से कोटद्वार जा रही कार पेड़ से टकराकर पलटी, इंजीनियर समेत दो युवकों की मौत

Mon, 27 May 2019 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 May 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in car accident at kotdwar 
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात दिल्ली से लैंसडौन आ रही एक कार नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच जाफराबाद के समीप एक पेड़ से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार में सवार इंजीनियर समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


एसआई मनोज रावत ने बताया कि शनिवार रात पौने दस बजे के करीब नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर जाफराबाद के समीप एक मोड़ पर दिल्ली से कोटद्वार की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन


घायलों की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने कार सवार तीन घायलों को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों की जांच करने के बाद दो को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतकों में एचसीएल के इंजीनियर सौरभ कुमार (22) पुत्र राजेश कुमार झा निवासी सेक्टर 137 नोएडा, मोहित भारद्वाज (28) पुत्र परमजीत भारद्वाज निवासी मंडावली दिल्ली शामिल हैं, जबकि कार चालक प्रतीक निवासी आगरा को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना पर मृतकों के परिजन भी कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों एचसीएल कंपनी में काम करते थे और घूमने के लिए लैंसडौन आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed