फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two youths entered the mosque in a drunken state

Dehradun News: मस्जिद में नशे की हालत में घुसे दो युवक, मुस्लिम समाज ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग

Sun, 20 Oct 2024 04:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Two youths entered the mosque in a drunken state
शहर के किताबघर मस्जिद में दो युवाओं पर मुस्लिम धर्म के लिए अपशब्द एवं गालीगलौज करने एवं जान से मारने की धमकी के मामले में मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है ।
विज्ञापन


मुस्लिम समाज से जु़ड़े लोगों ने कोतवाली पहुंचकर शहर कोतवाल से शिकायत की है कि दो युवक किताबघर मस्जिद में नशे की हालत में पहुंचकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे है । पुलिस को दी लिखित शिकायत में मुस्लिम समाज ने आरोप लगाया कि दो युवक जिसमें कपिल राणा लंढौर निवासी और अखिलेश अग्रवाल देर शाम साढे़ आठ बजे मस्जिद में नमाज के समय प्रवेश किया है और मुस्लिम धर्म के खिलाफ अपशब्द और गाली गलौज कर नमाज पढ़ रहे लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगे । लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि पूरी घटना मस्जिद में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई है, मुस्लिम समाज दोनो युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन पुलिस द्वारा बिना किसी कार्यवाही के उनको छोड़ दिया गया है । मुस्लिम समाज ने लिखित शिकायत में कहा कि इस तरह की घटना से शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है, मस्जिद में घुसे दोनो युवकों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। मुस्लिम समाज से कोतवाली पहुंचे मंजूर अहमद ने बताया कि रात को 9 बजे की नमाज पढ़ते समय दो युवक शराब के नशे में मस्जिद के अंदर पहुंच गए और गाली गलौज कर मारने की धमकी देने लगे , इस बीच एक युवक ने दोनो युवकों की वीडियो बनाई तो शराब की नशे में पहुंचे युवक नीचे झुकने लगे और माथा टेकने लग गया , पुलिस को फोन किया , और उनको मस्जिद से उनको बाहर किया गया , आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई और पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, कहा शराब की नशे में धुत युवक ने गाली गलौज की है , मारने की धमकी दी है , कहा शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है,कहा दोनो युवको के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए । शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि दो युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत मिली है, कहा दोनो युवकों ने मौजुद लोगों से माफी मांग ली गई थी , कहा पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के बाद कार्यवाही की जाएगी ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed