{"_id":"666f1a73f04d5ba0960b38a6","slug":"two-youths-died-due-to-drowning-in-kosi-river-in-someshwar-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ की मेंहदी मिटने से पहले मिटा सुहाग: कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, 9 दिन पहले हुई थी पंकज की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ की मेंहदी मिटने से पहले मिटा सुहाग: कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, 9 दिन पहले हुई थी पंकज की शादी
Sun, 16 Jun 2024 10:32 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:32 PM IST
सार
साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से निकालकर उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डूबने से मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वाराहाट से कोसी नदी में नहाने सोमेश्वर पहुंचे दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। दोनों अपने चार अन्य साथियों के साथ सोमेश्वर पहुंचे थे। जैसे ही वे नहाने के नदी में उतरे तो मौत उन पर झपट पड़ी। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से उनके परिवार और गांव में कोहराम है। एक युवक का नौ दिन पहले विवाह हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, द्वाराहाट के विजयपुर निवासी पंकज रौतेला (26) पुत्र श्याम सिंह, धीरज रौतेला (27) पुत्र स्व. देवेंद्र रौतेला, महेंद्र सिंह राणा (21) पुत्र पूरन सिंह, देवेंद्र राणा (26) पुत्र बहादुर सिंह, नीरज रौतेला (32) पुत्र श्याम सिंह और पंकज रौतेला (27) पुत्र विशन सिंह रविवार सुबह घर से कोसी नदी में नहाने सोमेश्वर निकले। कौसानी के पास कांटली स्थित रुद्रधारी मंदिर में दर्शन के बाद सभी दोपहर दो बजे सोमेश्वर के रनमन पहुंचे और कोसी नदी में नहाने उतरे। पंकज रौतेला और धीरज रौतेला जैसे ही नदी में उतरे तो यहां स्थित गहरे तालाब में डूब गए।
विज्ञापन
साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से निकालकर उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक पंकज का बीते आठ जून को विवाह हुआ था। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने कहा कि डूबने से दोनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन