फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two youths arrested with seven kilos and 25 grams of ganja

Dehradun News: सात किलो 25 ग्राम गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with seven kilos and 25 grams of ganja
पुलिस ने सात किलो 25 ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि बीते बुधवार की रात सेलाकुई में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से गांजा बरामद हुई। आरोपियों की पहचान आशीष कुमार निवासी चंदन पट्टी, थाना गमरिया, जिला मधेपुरा बिहार, हाल निवासी प्रगति विहार सेलाकुई और दीपक कुमार निवासी सिंघनीवाला थाना सहसपुर के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बिहार से कम दामों पर गांजा खरीद कर लाते हैं और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों और शैक्षिक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को अधिक दामों पर बेच देते हैं। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता है। दोनों के आपराधिक रिकार्ड का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed