फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Youths Arrested with 70 kg beef in roorkee raid

छापेमारी के दौरान गोकशी में दो लोग गिरफ्तार, 70 किलो गोमांस बरामद, तीन के खिलाफ मुकदमा 

Sun, 19 May 2019 06:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Two Youths Arrested with 70 kg beef in roorkee raid
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

गोकशी की सूचना पर पुलिस ने माधोपुर गांव में छापा मारकर दो आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मकान से 70 किलो गोमांस समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार चल रहे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली थी कि गांव माधोपुर में एक मकान में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस तत्काल गांव पहुंची और मकान पर छापेमारी की। इस दौरान तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर दो को पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो 70 किलो गोमांस, एक कुल्हाड़ी समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस गोमांस समेत दोनों लोगों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि इस्तखार निवासी माधोपुर, सलीम व सोनू हाल निवासी माधोपुर व मूल निवासी मोहल्ला कस्सावान, थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोनू की की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम में एसआई विनय मोहन, एसआई नवीन पुरोहित, अर्जुन व सुमन शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed