{"_id":"5c57fbdebdec2209fa31dece","slug":"two-youth-death-indeath-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौके पर हुई मौत
Mon, 04 Feb 2019 02:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जमा भीड़
कालसी ब्लॉक के साहिया दादू नो मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बाइन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। ग्रामीणों ने खुद दोनों छात्रों के शव खाई से बाहर निकाले। दो छात्रों की मौत से परिजनों में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि गडैता निवासी विक्रम (16) पुत्र खीमा व जयदीप (14) पुत्र दींगा दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों पिछले कुछ दिन से मलेथा में रिश्तेदारी में माघ मरोज पर्व मनाने जा रखे थे।
विज्ञापन