फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Youth Arrested for Minor Girl trafficking in name of marriage 

शादी का झांसा देकर किशोरी को बेचने ले जा रहे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस चेकिंग में हुआ खुलासा

Mon, 24 Jun 2019 08:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Two Youth Arrested for Minor Girl trafficking in name of marriage 
पकड़े गए दोनों आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शादी का झांसा देकर पिथौरागढ़ से किशोरी को बेचने ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने चंपावत जिले के चल्थी में पकड़ लिया। इनमें से एक युवक ऊधमसिंह नगर, जबकि दूसरा कानपुर देहात का रहने वाला है।

विज्ञापन


युवकों के खिलाफ पिथौरागढ़ थाने में मानव तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली कि दो युवक एक किशोरी को शादी का झांसा देकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रभारी उप निरीक्षक पूरन चंद्र मेलकानी ने चंपावत पुलिस को इसकी सूचना दी और खुद भी फोर्स के साथ रवाना हुए। सूचना पर चल्थी चौकी पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें एक वाहन में किशोरी को दो युवकों के साथ बरामद कर लिया। इस बीच, पिथौरागढ़ पुलिस की टीम भी चंपावत पहुंच गई और दोनों युवकों से पूछताछ की। पकड़े गए युवकों ने एक ने अपना नाम देवव्रत सरकार पुत्र शक्ति सरकार निवासी वार्ड नंबर एक ट्रांजिट कैंप ऊधमसिंह नगर और दूसरे ने प्रवीर सरकार पुत्र निर्मल निवासी महेंद्र नगर भैंसाया, रसूलाबाद जिला कानपुर देहात बताया। 

युवकों ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बेचने के लिए पिथौरागढ़ से टनकपुर तक ले जाने की बात स्वीकार की। जब पुलिस ने किशोरी के परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने उसे रुद्रपुर में अपनी मौसी के घर के लिए भेजा था।

इसके बाद दोनों युवकों और नाबालिग को लेकर पुलिस पिथौरागढ़ पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ धारा 363/366/370 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी, प्रकाश पांडे, उत्तम राणा, हरीश जोशी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed