{"_id":"5cc6bfc2bdec22074909e755","slug":"two-vehicles-vigorous-clash-in-rudraprayag-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग बाईपास पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, 5 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग बाईपास पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, 5 लोग घायल
Mon, 29 Apr 2019 02:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
आज सुबह रुद्रप्रयाग बाई पास पर दो वाहनों की जोरदार भिड़त हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं प्राथिमक उपचार के बाद जिला अस्पताल से एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सुबह करीब 11.30 बजे के आसपास वैगनआर कार संख्या यूके 12ए7765 की भिड़त छोटा हाथी वाहन संख्या यूके 07सीबी2826 से हो गई। कार को विनोद रतूड़ी पुत्र स्व. चिंतामणि रतूड़ी, कनिष्ठ अभियंता पीडब्लूडी रुद्रप्रयाग चला रहे थे। वह बाईपास से अगस्तमुनि की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान ऊखीमठ से रुद्रप्रयाग की ओर आते हुए छोटे हाथी से कार की भिड़ंत हो गई। छोटे हाथी को गौरव कुमार पुत्र राजकुमार निवासी माजरा देहरादून चला रहा था। हादसा बाईपास रोड पर महावीर होटल के पास हुआ। हादसे में छोटा हाथी सवार पांच लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मांगे राम पुत्र रमेश चंद्र निवासी मोहल्ला नगला इमरती थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की उम्र 50 वर्ष, परवीन उम्र 26 वर्ष पुत्र लहरी सिंह ग्राम चुड़ियाला थाना भगवानपुर हरिद्वार, अरविंद उम्र 22 वर्ष पुत्र रमेश निवासी ग्राम चुड़ियाला थाना भगवानपुर हरिद्वार, अजय उम्र 30 वर्ष पुत्र आनंद स्वरूप निवासी ग्राम माजरा देहरादून और अमर पाल (30) निवासी देहरादून हादसे में घायल हैं।
घायलों को पुलिस द्वारा अविलम्ब एंबुलेंस से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भिजवाया गया। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग के डॉक्टरों द्वारा उपरोक्त घायल व्यक्तियों का उपचार किया गया। अमरपाल को श्रीनगर रेफर किया गया है।