Uttarakhand : पंजाब से बदरीनाथ पहुंचे एक नंबर के दो वाहन, पुलिस ने मशक्कत के बाद ढूंढा, चालक गिरफ्तार
एसपी चमोली श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस ने वाहनों की तलाश के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बदरीनाथ से माणा तक वाहनों की खोज शुरू की। पुलिस को एक वाहन माणा पार्किंग और दूसरा माणा रोड पर मिल गया। दोनों वाहनों पर एक ही नंबर प्लेट लगी हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब से बदरीनाथ आए एक ही नंबर के दो वाहनों (टैंपो ट्रैवलर) को पुलिस ने बदरीनाथ में पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक ही नंबर के दो टेंपो ट्रैवलर जोशीमठ से बदरीनाथ की तरफ गए थे।
एसपी चमोली श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस ने वाहनों की तलाशी के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बदरीनाथ से माणा तक वाहनों की खोज शुरू की। पुलिस को एक वाहन माणा पार्किंग और दूसरा माणा रोड पर मिल गया। दोनों वाहनों पर एक ही नंबर प्लेट लगी हुई थी।
ये भी पढ़ें...High Alert: यात्रियों से अपील, अगले चार दिन भारी बारिश, इस नंबर पर मौसम-मार्गों की जानकारी लेकर ही आएं उत्तराखंड
दोनों वाहनों के चालक सुनील कुमार निवासी नामगढ़ पटियाला पंजाब और राकेश कुमार निवासी बजवाड़ा होशियारपुर पंजाब को पुलिस थाने लेकर आई। पूछताछ और कागजों की जांच में पता चला कि चालक रोकेश कुमार और वाहन स्वामी चरणजीत सिंह सहित अन्य लोग नकली दस्तावेज बनाकर एक ही नंबर से दो वाहनों का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालक रोकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।