फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two trucks collided in Mohabbewala, scooter rider standing on the roadside died

Dehradun News: मोहब्बेवाला में दो ट्रकों में टक्कर, सड़क किनारे खड़े स्कूटर सवार की मौत

Sat, 12 Aug 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collided in Mohabbewala, scooter rider standing on the roadside died
सहारनपुर रोड पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसा एक ट्रक के यूटर्न लेते वक्त हुआ जब सामने से आ रहा दूसरा ट्रक उससे टकरा गया। ट्रक चालक ने काफी संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चढ़ गया। यहां एक स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार स्कूटर और एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। ट्रक चालक मौके से भाग गया है, जिसे पकड़ने के लिए तलाश हो रही है।
विज्ञापन




हादसा मोहब्बेवाला में हुआ था। पुलिस के अनुसार एक ट्रक देहरादून से सहारनपुर की ओर जाते हुए यूटर्न ले रहा था। इस बीच सामने से तेजी से दूसरा ट्रक आ रहा था। ट्रक चालक ने काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ट्रक की टक्कर हो गई और यह ट्रक ट्रक सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए नाले में जा गिरा। जबकि, यूटर्न लेने वाला ट्रक डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर पलट गया। इस दौरान यातायात बाधित हो गया। हादसे के बाद मौके पर क्रेन बुलाकर दोनों ट्रकों को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन




जो ट्रक नाले में गिरा उसके नीचे आकर चार स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से एक स्कूटर पर सवार व्यक्ति अभय कुमार पुत्र शिव पूजन निवासी गांधी ग्राम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इमरजेंसी सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि अभय कुमार बिस्कुट सप्लाई का काम करते थे और हादसे के वक्त मौके पर खड़े थे। हादसे के बाद दोनों ट्रक चालक मौके से भाग निकले। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से भी पता नहीं चल सका है कि गलती किस ट्रक चालक की थी। मौके पर फोकस करता कोई कैमरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढलान पर तेज हो जाती है रफ्तार

दरअसल, सहारनपुर रोड पर यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे इस मार्ग पर हो चुके हैं। सहारनपुर की ओर से आते हुए आशारोड़ी के बाद ढलान शुरू हो जाता है। इससे सभी वाहनों की गति अचानक बढ़ जाती है। इसमें भारी वाहन चालक अक्सर किसी आपातकाल में वाहन से नियंत्रण खो बैठते हैं। वहां पर आसपास में कोई स्पीड ब्रेकर भी नहीं है। इससे हादसे होने की संभावना और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed