फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two thugs arrested on the pretext of changing Saudi Riyal

सऊदी रियाल बदलने का झांसा देकर ठगने वाले दो ठग गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two thugs arrested on the pretext of changing Saudi Riyal
विदेशी मुद्रा को सस्ते में बदलने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के महिला समेत दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इने पास से एक लाख रुपये से ज्यादा नगद और 42 सिम कार्ड व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति को ठगा था। बताया जा रहा है कि इनका गिरोह देशभर में फैला है और मुंबई व दिल्ली के आसपास 25 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुका है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि तिलकराम निवासी करनपुर ने शिकायत की थी। उनके पास गत 17 दिसंबर को एक महिला आई थी। महिला ने उन्हें 50 रियाल का नोट दिया, जिसके बदले उन्होंने 950 रुपये दे दिए। इसके बाद कहा कि उसके पास 1600 नोट और हैं, जिन्हें वह सस्ते दामों पर दबलना चाहती है। महिला ने इसके लिए अपनी मजबूरी भी बताई। उसकी बातें सुनकर तिलकराम लालच में आ गए और पत्नी के जेवर गिरवी रखकर तीन लाख रुपये का लोन ले लिया। यह पूरी राशि महिला को दे दी। लेकिन, महिला ने उन्हें अखबार के कागजों की रद्दी पकड़ा दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रविंद्र यादव के नेतृत्व में टीम को गठन किया गया। उनके मोबाइल नंबर के लोकेशन व सीडीआर निकाली गई। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों से भी आरोपियों की तस्वीरें देखी गईं। इस बीच पुलिस ने ब्रह्मपुरी मोहल्ले से एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का नाम रिपा और पुरुष का नाम जब्बार है। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि उनका गिरोह काफी बड़ा है। उन्होंने 10 से ज्यादा घटनाएं एनसीआर में की हैं। जबकि, मुंबई में भी उन्होंने 15 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। उनके पास से 1.08 लाख रुपये, 42 सिम कार्ड, आधा दर्जन मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त की गई। आरोपियों से 50-50 रियाल के पांच नोट भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून में और भी की हैं घटनाएं
आरोपियों ने गत 23 दिसंबर को ब्रह्मपुरी में घटना को अंजाम दिया। इससे पहले उन्होंने प्रेमनगर थाना क्षेत्र से भी एक व्यक्ति को इसी तरह ठगा था। खुड़बुड़ा मोहल्ले में भी गिरोह ठगी करने वाला था। बताया जा रहा है कि इनके कुछ और साथी भी देहरादून में सक्रिय हो सकते हैं।

ऐसे करते हैं ठगी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह के पास 50-50 रियाल के नोट रहते हैं। इनमें से महिला को किसी व्यापारी या दुकानदार के पास भेजा जाता है। वह 50 रियाल को बदलती है, जिसकी कीमत करीब 950 रुपये है। इसके बाद वह कहती है कि वह एक व्यक्ति के घर में काम करती है। वहां का मालिक सऊदी में काम करता है। पिछले दिनों उसके बिस्तरों और कपड़ों में से बहुत से 50-50 रियाल के नोट मिले हैं। महिला अपने घर में किसी की बीमारी का बहाना भी बनाती है और इन नोटों को सस्ते में बदलने को कहती है। बहुत से लोग उनकी इन बातों में आकर अपनी गाढ़ी कमाई इन ठगों के हाथों में दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed