{"_id":"69612ddc65d4682f4f0ea074","slug":"two-teeth-of-the-young-man-were-broken-dehradun-news-c-5-drn1037-875254-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: युवक के दो दांत तोड़े, जबड़ा भी हिला दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: युवक के दो दांत तोड़े, जबड़ा भी हिला दिया
विज्ञापन
- कैंट थाना क्षेत्र का मामला, मामूली कहासुनी पर हुआ था विवाद
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। कैंट थाना क्षेत्र के गोविंदगढ़ इलाके में मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में युवक के दो दांत टूट गए और जबड़े में भी गंभीर चोट आई है। पीड़ित राहुल धीमान अपर सुद्धोवाला में रहते हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि सात जनवरी को अपनी स्कूटी से निजी काम के लिए गोविंदगढ़ गए थे। रास्ते में कुछ युवकों से उनकी मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुरु देव और विक्की नाम के युवक ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उनकी पिटाई कर दी। हमले में उनके दो दांत मौके पर ही टूट गए। शोर मचने पर आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कैंट थानाध्यक्ष मनोज लुंटी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।