फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two shopkeepers caught throwing garbage in CCTV camera

Dehradun News: सीसीटीवी कैमरा में कूड़ा फेंकते पकड़े गए दो दुकानदार

Thu, 07 Nov 2024 02:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two shopkeepers caught throwing garbage in CCTV camera

विज्ञापन
विकासनगर। नगर पालिका, विकासनगर ने सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर सख्ती शुरू कर दी है। पालिका प्रशासन की ओर से सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले दो दुकानदारों पर एक हजार और पांच हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की गई है। दुकानदारों को दूसरी बार कूड़ा फेंकने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। अमर उजाला ने दो नवंबर के अंक में सबसे पहले सड़क पर कूड़ा न डालें, आप कैमरे की नजर में खबर प्रकाशित की थी।



स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के मद्देनजर नगरपालिका ने शहर को कूड़ा मुक्त रखने के लिए छह हॉट स्पॉट पर सीसीटीवी कैमरा लगाए हैं। इनमें पश्चिमीवाला रोड, कोतवाली रोड, अजीतनगर, सहारनपुर बस स्टैंड, डाकपत्थर चौक और त्रिशला देवी चौक शामिल हैं। नगर पालिका प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सफाई निरीक्षक पवन कुमार ने सीसीटीवी कैमरा में सहारनपुर बस स्टैंड और त्रिशला देवी चौक के पास दो दुकानदारों को सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए देखा।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया कि एक दुकानदार का पांच हजार और दूसरे का एक हजार रुपये का चालान किया गया है। बताया कि दोनों को दूसरी बार कूड़ा डालने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया कि आगे भी चिह्निकरण और चालान की कार्रवाई जारी रहेगी। अधिशासी अधिकारी ने लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठान करने वालों वाहनों में ही कूड़ा देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed