फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two river flows in haridwar with ganga

यहां गंगा नदी के समानांतर बह रही दो भगवा नदियां

Wed, 19 Jul 2017 08:56 AM IST
कौशल सिखौला / अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 19 Jul 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
two river flows in haridwar with ganga
ganga river - फोटो : google

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के इस दौर में पतित पावनी गंगा के समानांतर दो भगवा नदी सैकड़ों मील तक बह रही हैं।

विज्ञापन


एक नदी गंगा की नील धारा के किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बही है, तो दूसरी गंगनहर के साथ-साथ दूर तक जा रही है। इन मानव नदियों में भगवा वस्त्रधारी भगवान भोलेनाथ के भक्त कंधों पर आस्था की कांवड़ लेकर चल रहे है।

रास्ते में कहीं श्रद्धा के सरोवर मिलते है और कहीं भावना के सागर। ये दोनों मानव महा नदियां शिव और गंगा का संदेश गांव-गांव, शहर-शहर लेकर जा रही हैं।
     
श्रावण मास ऐसा पवित्र मास है, जब वर्ष भर खुली आंखों से साक्षात दिखाई देने वाली मां गंगा ही नहीं बल्कि वे जो महारुद्र की जटाओं से निकली है, वे शिव शंकर भी इसी नगरी में दिखाई देते हैं। दक्षेश्वर बनकर विराजमान शिव के साकार दर्शन कांवड़ मेले में भक्तों को हो रहे हैं। ऐसे हजारों शिव भक्त हैं, जो कनखल के शिव मंदिर में शिव पार्वती और सती शिव के दर्शनों का सौभाग्य इस महीने प्राप्त कर लेते है। आवश्यकता बस उस श्रद्धा की है, जो कांवड़ियों में कूट-कूट कर भरी हुई है।

विज्ञापन

ये नदियां करेंगी भगवान शंकर का जलाभिषेक

two river flows in haridwar with ganga
सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए पहुंचे कांवरियों से हरिद्वार शिवमय - फोटो : अमर उजाला

भगवान भोलेनाथ की ससुराल और ब्रह्मा, विष्णु, महेश की हरकी पैड़ी से निकलकर एक भगवा नदी चंडी पुल पार कर श्यामपुर, नजीबाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद के रास्ते आगे बढ़ रही है, तो दूसरी भगवा नदी हरिद्वार से ज्वालापुर, रुड़की, मंगलौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और मुरादनगर होते हुए दिल्ली की ओर जा रही हैं।

कांवड़ियों की इसी मानव नदी में से एक नदी रुड़की से भगवानपुर, सहारनपुर होते हुए हरियाणा और पंजाब की ओर बढ़ चुकी है। पहले ही मध्य प्रदेश और राजस्थान जाने वाली कांवड़धारियों की नदियां दोनों राज्यों में पहुंच चुकी हैं। गंगा के साथ-साथ यात्रा कर रही इन मानव नदियों की शिव भक्ति देखते ही बनती है। ये नदियां छोटी-छोटी धाराओं के रूप में बदलकर दूर दराज के भीतरी गांव में जाएंगी और शहरों के शिवालयों में शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगी।
      
इन मानव विशाल मानव नदियों का असली नजारा मंसा देवी और चंडी देवी की शिवालिक पर्वत मालाओं से दिखाई पड़  रहा है। ड्रोन कैमरा इस पूरे मेले की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए है। गंगा की इस मायापुरी में यह आलौकिक, अनोखा दृश्य देखने के लिए विदेशों से भी पर्यटक इन दिनों पहुंच रहे हैं। उनके कैमरों में भारत की आस्था लगातार कैद हो रही है।

श्रावण मास में ऐसा ही अदभुत नजारा काशी और प्रयाग में दिखाई पड़ रहा हैं। झारखंड के बाबा वैद्यनाथ धाम और हिमाचल प्रदेश के बाबा बैजनाथ धाम तक भी ऐसी भगवा नदियां पहुंच रही है। यही नही, श्रावण मास में दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी शिव भक्त शैवों की ऐसी धर्म यात्राएं लगातार बह रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed