{"_id":"5c18b1cfbdec22570b2fcaae","slug":"two-people-killed-after-crushed-under-tractor-trolley-during-accident-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्राली के अचानक लगे ब्रेक, पहियों के नीचे दबकर दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्राली के अचानक लगे ब्रेक, पहियों के नीचे दबकर दो लोगों की मौत
Tue, 18 Dec 2018 02:08 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। दो लोगों की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक भूतबंगला निवासी 45 साल के छत्र पाल और ट्रांजिट कैम्प निवासी 46 साल के चन्द्र सेन मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
सोमवार की रात को वह सीमेंट से लोडेड ट्रेक्टर ट्राली उतारने गदरपुर गए थे। देर रात वापसी में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगते ही छत्रपाल और चंद्रसेन ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर ट्राली के पहियों के नीचे दब गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह देख चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसका पता चलते ही मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। घटना की खबर मिलने के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन