{"_id":"6572fb127c56427ec102b33a","slug":"two-people-died-after-vehicle-fall-into-a-500-meter-deep-ditch-in-vikasnagar-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar Road Accident: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, ऐसे बची चालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar Road Accident: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, ऐसे बची चालक की जान
Fri, 08 Dec 2023 04:47 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, विकासनगर
अमर उजाला नेटवर्क, विकासनगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 08 Dec 2023 04:47 PM IST
सार
विकासनगर के हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग में एक वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासनगर से चूना लेकर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल जा रहा एक युटीलिटी वाहन हरिपुर - क्वानू मीनस मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में शिमला जिले के चौपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। राजस्व पुलिस के मुताबिक हादसा तब हुआ जब चालक वाहन से बाहर निकला था। वाहन अचानक पीछे जाने लगा और खाई में गिर गया।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह विकासनगर से एक वाहन चूना लेकर शिमला जिले के नेरवा तहसील क्षेत्र के चौपाल जा रहा था। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। सुबह करीब 6.30 बजे हरिपुर - क्वानू मीनस मार्ग पर टिमराधार आरालानी के पास चालक वाहन को सड़क पर खड़ा कर किसी काम के लिए बाहर निकला। इस दौरान अचानक वाहन पीछे की ओर जाने लगा।
विज्ञापन
जब तक किसी की समझ में कुछ आता वाहन टौंस नदी के किनारे 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। क्षेत्रीय ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस के उप निरीक्षक चंदौ जगत राम वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि मौके पर पहुंचे। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ डाकपत्थर की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि वाहन में सवार दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान रोहित (19) पुत्र दिल बहादुर और मोहनलाल (25) पुत्र रतिराम के रूप में हुई है। दोनों हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा तहसील के लिए चौपाल के रहने वाले हैं। बताया कि चालक का नाम विख्यात कुमार (41) पुत्र योगेंद्र सिंह है। वह भी चौपाल उपमंडल के ही ग्राम जयगढ़ का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक मजदूरी करते थे। दोनों सेब के बगीचे में पेड़ों के तने पर चूना लगाने के लिए विकासनगर से चूना ले जा रहे थे।