फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two people Arrested for 20 lakh rupees swindle from ration dealer in name of foreign Fund

विदेशी फंड भेजने के नाम पर राशन डीलर से हुई 20 लाख की ठगी, महिला समेत दो लोग गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2019 01:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Sep 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Two people Arrested for 20 lakh rupees swindle from ration dealer in name of foreign Fund
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून साइबर थाना पुलिस ने विदेश से फंड भेजने के नाम पर राशन डीलर से हुई 20 लाख रुपये की ठगी में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके बैंक खातों में अब तक करीब 90 लाख रुपये का लेन-देन होने की बात सामने आई है।  

विज्ञापन


स्पेशल टास्क फोर्स की डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि कोटद्वार निवासी राशन डीलर रविंद्र रावत से एक महिला ने फोन और ई-मेल के माध्यम से संपर्क साधा था। महिला ने विदेश से फंड भेजकर बिजनेस करने का ऑफर दिया था। लालच में फंसे रविंद्र ने महिला और उसके कथित मालिक के विभिन्न खातों में 20 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए। पीड़ित ने जमा पूंजी के साथ जेवरात तक बेच दिए थे। 
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना निरीक्षक अमर चंद शर्मा के सुपुर्द की गई। ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर, बैंक खातों, ई-मेल और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से साक्ष्यों का संकलन किया गया। जांच टीम ने दिल्ली, हरियाणा और नोएडा से संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि नाईजीरियन अपराधियों का एक गिरोह संगठित होकर इस तरह के अपराधों को अंजाम दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी अग्रवाल के मुताबिक साइबर थाना पुलिस ने ठगी से जुड़े साक्ष्य जुटाकर मनोज कुमार निवासी टिंड जिला मंडी हिमाचल प्रदेश और महिला लालमल स्वामी निवासी मणिपुर को पश्चिमी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी। इनके खातों में अब 90 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया है। इनके पास से एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। 

लालच में न आएं : डीआईजी 
डीआईजी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने लोगों से लालच में आने का अनुरोध किया है। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए रोजाना नए हथकंडे अपना रहे हैं। कम समय में अधिक लाभ देने वाले प्रलोभन में न आएं। विज्ञापन और ऑफर आदि की पूरी तरह जांच पड़ताल करें। सोशल साइट्स में अनजान लोगाें की दोस्ती स्वीकारते समय सतर्क रहें। यदि किसी भी प्रकार का संदेह हो तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed