{"_id":"6446139b5dc3ed13ad0b6587","slug":"two-people-airlifted-from-kedarnath-dham-health-deteriorated-due-to-low-oxygen-level-uttarakhand-news-in-hindi-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Dham: ऑक्सीजन लेवल कम होने पर बिगड़ी धाम में दो लोगों की तबीयत, एयरलिफ्ट किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Dham: ऑक्सीजन लेवल कम होने पर बिगड़ी धाम में दो लोगों की तबीयत, एयरलिफ्ट किया गया
Mon, 24 Apr 2023 11:05 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:05 AM IST
सार
धाम में पिछले कई दिनों से दोपहर बाद हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। जिसके चलते यहां दो लोगों की तबीयत खराब हो गई। दोनों को हेलीकॉप्टर से फाटा पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर दो लोगों को पवनहंस के हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर फाटा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया। रविवार को राजेश स्वामी व नरेश रावत की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...आसमान की आफत!: पृथ्वी की ओर आ रहा कुतुबमीनार से छह गुना से अधिक बड़ा एस्टेरॉयड, 62 हजार किमी की होगी रफ्तार
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि धाम में पिछले कई दिनों से दोपहर बाद हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ये दोनों लोग भी एक अन्य प्रकाश रावत के साथ अपने कारोबार को लेकर यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हेलीकॉप्टर से फाटा पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों का स्वास्थ्य अब ठीक है।
विज्ञापन