{"_id":"6735232007a984687e0f6bb4","slug":"two-parties-created-ruckus-in-land-dispute-seven-arrested-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-546902-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भूमि विवाद में दो पक्षों ने किया हंगामा, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भूमि विवाद में दो पक्षों ने किया हंगामा, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र के अटक फार्म में भूमि विवाद में दो पक्षों को हंगामा करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि अटक फार्म खैरी में भूमि के लिए दो पक्षों में विवाद हो रहा है। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष उल्टा पुलिसकर्मियों से ही उलझने लगे। इस दौरान शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के मधु विहार निवासी योगेंद्र शर्मा, नगर कोतवाली क्षेत्र के चूक्कू मोहल्ला निवासी करण, यूपी के बिजनौर निवासी मोहम्मद हैरान, दूसरे पक्ष के थाना क्षेत्र के अटक फार्म निवासी संदीप प्रसाद, सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर शंकरपुर निवासी अबरार, शंकरपुर निवासी मोहम्मद हसन और सेलाकुई थाना क्षेत्र के कैंचीवाला निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।