फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two men swept away in alaknanada.

साथी को नदी में बहता देख दोस्त बढ़ा बचाने, दोनों बहे

Tue, 16 Aug 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 16 Aug 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
two men swept away in alaknanada.
drowned

रुद्रप्रयाग के निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर में मजदूरी करने वाले दो युवक अलकनंदा नदी में बह गए। राजस्व और रेगुलर पुलिस युवकों की खोजबीन में जुटी रही, लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन


मुख्य बाजार से चार किमी दूर कोटेश्वर में निर्माणाधीन कोर्ट में मजदूरी का कार्य करने वाले अजरुद्दीन (20) पुत्र जुफरान और सद्दाम हुसैन (25) पुत्र खुर्शीद, निवासी ग्राम रसूलपुर थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर गत दिवस सोमवार को साथियों के साथ अलकनंदा नदी में नहाने गए। नहाते समय अजरुद्दीन का पैर फिसल गया और वह नदी बह गया।

विज्ञापन

साथी को बचाने में दूसरा भी तेज बहाव में बहा

two men swept away in alaknanada.

अजरुद्दीन को बहता देख समीप ही नहा रहे सद्दाम ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी अनियंत्रित होकर तेज बहाव में बह गया। साथ में गए साथियों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार और तहसीलदार एमएल भेंतवाल मय टीम मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवक बहते हुए कोटेश्वर शिवालय तक देखे गए, लेकिन उसके बाद कोई पता नहीं लग पाया। इधर, सूचना पर युवकों के परिजन भी पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने और बहाव तेज होने के कारण खोजबीन में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed