फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two members of vehicle thief gang arrested

चोरी की स्कूटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार संशोधित

Tue, 11 Oct 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two members of vehicle thief gang arrested
चोरी की स्कूटी समेत क्लेमेंटटाउन थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक और तीन फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। तीसरा आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

क्लेमेंटटाउन थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह जलाल ने बताया कि गत पांच सितंबर को कीर्ति राणा पत्नी रेस बहादुर राणा निवासी इंदिरापुरम ने तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि पिपलेश्वर मंदिर बेल रोड के बाहर उनकी स्कूटी खड़ी थी जो किसी ने चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे। सीसीटीवी फुटेज में एक मोटर साइकिल घटना स्थल के आसपास दिखाई दी। जांच के दौरान अमन निवासी गुरुद्वारा कॉलोनी क्लेमेंटटाउन व शिवम खत्री निवासी पटेलनगर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस शिवम खत्री के घर पहुंची। पता चला कि शिवम खत्री वर्तमान में महाराष्ट्र में किसी होटल में कार्य कर रहा है। पुलिस महाराष्ट्र से शिवम खत्री को वापस लेकर आई। पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोस्त अमन के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और बाद में उसे नौ हजार रुपये में राजू सिंह निवासी बाला सुंदरी मंदिर मांडूवाला प्रेमनगर को बेच दिया। पुलिस राजू के घर पहुंची जहां चोरी की स्कूटी उसके घर में मिली। पुलिस ने बताया कि स्कूटी से फर्जी नंबर की तीन प्लेट भी मिलीं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवम खत्री और राजू सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अमन फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed