फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Lovers Done Married Girlfriend Murder in Anger After Drinking Alcohol in dehradun

दो प्रेमियों ने चौथी मंजिल से धक्का देकर की महिला की हत्या, पति के पास जाने की दे रही थी धमकी

Mon, 14 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Two Lovers Done Married Girlfriend Murder in Anger After Drinking Alcohol in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में शादीशुदा महिला के प्यार में पड़े दो युवकों ने उसे पाने की जिद में उसकी जान ले ली। शराब के नशे में धुत दोनों युवकों में विवाद हुआ तो महिला ने उन्हें छोड़कर अपने पति के पास वापस जाने की धमकी दे दी।

विज्ञापन


इस पर दोनों ने उसे निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। पुलिस ने गैर इरातदन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला भी नशे में थी।
विज्ञापन


शनिवार देर रात थाना वसंत विहार क्षेत्र के विजय पार्क स्थित हरियाणा डेयरी के सामने निर्माणाधीन चार मंजिला बिल्डिंग से किसी चीज के जोर से गिरने की आवाज वहां से गुजर रहे चीता पुलिसकर्मियों को सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चीता पुलिस ने बिल्डिंग के चौकीदार को साथ लेकर आसपास देखा तो ईंटों के ऊपर एक महिला गंभीर रूप से घायल और बेहोश मिली। सूचना पर एसपी सिटी श्वेता चौबे, सीओ सिटी शेखर सुयाल, एसओ वसंत विहार नत्थीलाल उनियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर दिया। इस बीच महिला को थाने के वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया जा चुका था, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। इस बीच पुलिस ने बिल्डिंग में सर्च अभियान चलाकर दीपक चौहान (28) पुत्र पूरन चंद चौहान निवासी चंदननगर व दुर्गेश कुमार (22) पुत्र राम तेज निवासी बलवीर रोड, डालनवाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने उसे धक्का देने की बात कबूल की है।

पिता ने कहा, जान से मारने की नीयत से दिया धक्का

 महिला के पिता नें वसंत विहार थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। पिछले छह महीने से वह मायके में रह रही थी। इस बीच वह जान पहचान के ही दीपक चौहान व दुर्गेश कुमार से मिली। वे दोनों उसे पसंद करने लगे।

अक्सर उसे लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। वह नशे की आदी हो चुकी थी। इसीलिए परिजनों को दीपक व दुर्गेश से उसकी दोस्ती पर आपत्ति रहती थी। शनिवार रात वह राब के नशे में दीपक के साथ घर पहुंची। परिजनों ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि इस पर दीपक, उसे दुर्गेश के साथ मिलकर समीप की निर्माणाधीन बिल्डिंग के चतुर्थ तल में ले गया और जान से मारने की नीयत से छत से धक्का दे दिया। 

आरोपी ने कहा, गुस्से में दिया धक्का
पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह उसे पिछले दो साल से जानता है। वे दोनों क्रॉकरी स्टोर में साथ काम करते थे। इसी दौरान महिला की मुलाकात दुर्गेश से हुई तो वह दीपक को इग्नोर करने लगी। दीपक, महिला से शादी करना चाहता था। इसलिए वह उस पर अपने पति से तलाक लेने के लिए दबाव बना रहा था। शनिवार शाम दोनों ने शराब पी थी। इसके दोनों घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने उसे अंदर नहीं आने दिया।

इसके बाद दोनों पास ही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में चले गए। वहां उसने दीपक से और शराब पिलाने के लिए कहा। दीपक ने इंकार किया तो उसके फोन करने पर दुर्गेश शराब लेकर वहां पहुंच गया। इसी दौरान दीपक और दुर्गेश में विवाद हो गया। गुस्से में उसने दोनों को छोड़कर अपने पति के साथ जाने की बात कही। इस पर दीपक और दुर्गेश ने गुस्से में उसे को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया।

जांच में जो भी आएगा वही धाराएं लगेंगी
थानाध्यक्ष नत्थीलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण लीवर फटना और ब्लड क्लोटिंग आया है। दीपक और महिला नशे में होने की बात मृतका के पिता ने भी स्वीकारी है। तथ्यों के आधार पर मामला गैर इरादतन हत्या का बन रहा है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर धाराएं लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed