फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two lakhs blown from apple merchant's account by changing ATM

एटीएम बदलकर सेब व्यापारी के खाते से उड़ाए दो लाख

Fri, 06 Sep 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs blown from apple merchant's account by changing ATM
देहरादून। एटीएम कार्ड से हेराफेरी करने वाले जालसाजों ने त्यूनी के एक सेब व्यापारी के खाते से दो लाख 6643 रुपये पार कर दिए। एक अन्य घटना में जालसाजों ने होटल बुकिंग की धनराशि वापस करने के नाम पर एक युवती से 36700 रुपये ठग लिए गए है। पुलिस दोनों ही मामलाें में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

त्यूनी निवासी सेब व्यापारी दिनेश पांडेय ने पटेलनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 अगस्त को वह त्यूनी से सेब लेकर देहरादून मंडी आया था। इसी दौरान वह मंडी में आढ़ती जम्मू कश्मीर फ्रू ट कंपनी के आफिस में अपना बैग छोड़कर रिश्तेदारी में चला गया था। 27 अगस्त को वापस मंडी से बैग लेकर आईएसबीटी स्थित एटीएम से रकम निकालने गया था। एटीएम कार्ड काम न करने के कारण वह खाते से रकम नहीं निकाल पाए। 27 और 29 अगस्त को उनके खाते से दो लाख 6643 रुपये निकालने का संदेश मोबाइल पर आया।
विज्ञापन

दूसरी ठगी होटल बुकिंग की धनराशि के नाम पर की गई है। डालनवाला की कर्जन रोड निवासी गरिमा गौतम ने एक ट्रैवल एजेंट से होटल की बुकिंग कराई थी, जो बाद में रद्द कर दी गई। आरोप है कि किसी प्रतिनिधि ने संबंधित वेबसाइट से जुड़ा कर्मचारी बताकर बुकिंग की धनराशि वापस करने का झांसा दिया। आरोपी ने उनके नंबर पर ऑनलाइन बेवसाइट लिंक प्रदान किया है। आरोपी ने धोखाधड़ी से उसके खातों से 36700 रुपये की रकम उड़ा ली। इस मामले में डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed