फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two lakh saplings will be planted at polling booths campaign will start from June 5 Election department

Uttarakhand: पोलिंग बूथों पर रोपे जाएंगे दो लाख पौधे, पांच जून से अभियान, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पहल

Sat, 17 May 2025 10:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 May 2025 10:55 AM IST
सार

निर्वाचन विभाग पौधरोपण के साथ मतदाता जागरुकता अभियान चलाएगा। कई विभाग इस अभियान में शामिल होंगे। हर पोलिंग बूथ पर दस पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Two lakh saplings will be planted at polling booths campaign will start from June 5 Election department
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम - फोटो : निर्वाचन आयोग मीडिया सेल

विस्तार

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से वृहद पौधरोपण व जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश में दौ लाख पौधे रोपे जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर प्रदेशभर में विश्व पर्यावरण दिवस से वृहद पौधारोपण एवं मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय में इस अभियान की तैयारियों के संबंध में अभियान से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरुकता एवं पौधारोपण अभियान पांच जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से जुलाई माह के अंत तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 11,700 से अधिक पोलिंग बूथ हैं।
विज्ञापन


अभियान में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 10-10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सबसे बुजुर्ग, नए एवं महिला मतदाताओं से पौधरोपण कराया जाएगा। अभियान में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि पौधरोपण के बाद उन पौधों की देखभाल के लिए भी संबंधित लोगों से सहयोग लिया जाएगा। बैठक में वन विभाग, उद्यान विभाग, शहरी विकास विभाग, एमडीडीए, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग, पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरेला का संदेश, वोट बने विशेष

एसीईओ डॉ. जोगदंडे ने बताया कि इस अभियान को लोकपर्व हरेला के साथ जोड़ते हुए पूरे जुलाई माह तक चलाया जाएगा। जून माह की थीम एव्री ड्रॉप ऑफ रेन, एव्री वोट काउंट और जुलाई की थीम हरेला का संदेश, वोट बने विशेष रखी गई है।



ये भी पढ़ें...Dehradun: आईएसबीटी रिश्वतकांड के बाद पटेलनगर कोतवाल को हटाया, तीन दिन पहले रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार

इन थीम्स को मतदाता जागरुकता से जोड़ते हुए प्रदेश भर के सभी जिलाधिकारी एवं सीडीओ के माध्यम से अभियान चलाए जाएंगे। एसीईओ ने बताया कि सीईओ कार्यालय की ओर से पौधरोपण करने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया पर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed