{"_id":"6266bfe24b7b0358c07e3a28","slug":"two-lakh-rupees-cheated-on-the-pretext-of-renting-a-room-city-news-drn409996662","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरा किराए पर लेने का झांसा दे ठग लिए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरा किराए पर लेने का झांसा दे ठग लिए दो लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को सेना बनकर ठग लिया। ऑनलाइन विज्ञापन देखकर ठग ने उनका घर किराये पर लेने का झांसा दिया था। भुगतान के लिए उसने पेटीएम लिंक भेजा और खाते से दो लाख रुपये निकल गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दीवान सिंह बिष्ट निवासी मोतीपुर, महेंद्र चौक अंबीवाला ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपना घर किराये पर देने के लिए ओएलएक्स पर पोस्ट डाली। 15 अप्रैल को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कमरा किराये पर लेने की डील की। कहा कि उसका ट्रांसफर देहरादून हुआ है। बताया कि वह सेना में कैप्टन है। पीड़ित को अपनी सेना की आईडी भी भेजी। डील फाइनल होने पर एडवांस किराया भेजने के लिए पीड़ित से उनका खाता नंबर लिया। थोड़ी देर बाद कॉल किया कि खाते में रकम ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। इसके बाद गूगल पे या पेटीएम के जरिये भुगतान का लिंक मांगा। पीड़ित ने अपने पेटीएम से उसके कहे अनुसार लिंक बनाकर भेजा। आरोप है कि इसके बाद साइबर ठग ने उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर थाने में दी गई तहरीर प्रेमनगर थाने पहुंची। प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।