{"_id":"598568204f1c1b62138b45e9","slug":"two-houses-collapse-after-heavy-rain-and-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः भारी बारिश के बाद भूस्खलन, दो मकान ढहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः भारी बारिश के बाद भूस्खलन, दो मकान ढहे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
landslide
टिहरी गढ़वाल जनपद के प्रतापनगर के पट्टी के खेत गांव में अजय सिंह रावत पुत्र जबर सिंह रावत का 6 आवासीय मकान बीते शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे मूसलधार बारीस से क्षतिग्रसत हो गया था। पटवारी सिलवाल गांव धनपाल सिंह मेहरा ने मौके पर जाकर क्षतिग्रसत मकान का मुआयना किया।
विज्ञापन
हादसा दिन में होने के कारण कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घर के अन्दर रखा समान एवं दस मुर्गियां दब गई। प्रभावित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुअवाजा की मांग की है।
विज्ञापन
पौड़ी गढ़वाल जनपद के देवलड़ गांव में भारी बारिश के चलते सरजू देवी पत्नी कुशल सिंह का मकान टूट गया। फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है।