पहले एक-दूसरे के साथ घर से भागीं, अब शादी करने की जिद पर अड़ीं दो युवतियां, जान को बताया खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो किशोरियों में इस कदर नजदीकियां बढ़ीं कि वे घर से भाग निकली। पुलिस ने दोनों को कलियर से बरामद कर लिया, लेकिन वे अभी भी साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। उन्होंने परिजनों से जान का खतरा बताया।
11 अक्तूबर को गदरपुर की एक कॉलोनी निवासी दो किशोरियां घर से फरार हो गई थीं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों तलाश शुरू कर दी।
21 अक्तूबर को पुलिस ने दोनों को पिरान कलियर से बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरियों ने खुद को बालिग बताते हुए एक-दूसरे से प्रेम करने और शादी करने की बात कही। हालांकि वे बालिग होने संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सकीं।
एक की बहन ने दूसरे के भाई पर लगाया यौन शोषण का आरोप
पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर धारा 164 के बयान कराए। दोनों ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने दोनों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। पूरे मामले के बाद दोनों परिवारों के बीच में ठन गई है।
थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि दोनों किशोरियां आपस में शादी करने की जिद पर अड़ी हैं। उन्हें बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है। समिति के माध्यम से दोनों को अल्मोड़ा में स्थित किशोरी सदन भेजा जाएगा।
दोनों किशोरियों में से एक की बड़ी बहन ने दूसरी के भाई पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया।