फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two friends died together in road accident on friendship day 

फ्रैंडशिप डे पर मंदिर गई थीं दो सहेलियां, एक हादसे ने छीन ली सारी खुशियां

Mon, 07 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
two friends died together in road accident on friendship day 
accident

फ्रेंडश‌िप डे पर हमेशा साथ रहने की कसमे खाने वाली दो सहेल‌ियां इसी द‌िन हमेशा के ल‌िए अलग हो गई। एक हादसे ने दोनों को हमेशा के ल‌िए मौत की नींद सुला द‌िया।

विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित होंडा शोरूम के पास टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियों की मौत हो गई। युवतियों की स्कूटी सड़क के गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से जख्मी युवतियों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। दोनों ही युवतियां साईं मंदिर में पूजा कर घर लौट रही थीं। पुलिस ने टैंकर कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डालनवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार शाम करीब पौने पांच बजे हुआ है। प्रगति विहार, नींबू वाला, थाना कैंट निवासी कनिका शर्मा (29) पुत्री डीवी शर्मा और उसकी दोस्त वर्षा डंडरियाल (23) पुत्री राकेश कुमार निवासी चुक्खूवाला स्कूटी (यूके 07 एके 4843) से राजपुर रोड से लौट रहे थे। 

इस तरह हुआ हादसा

two friends died together in road accident on friendship day 
accident

​कनिका और वर्षा दोस्त थीं। फ्रेंडशिप-डे पर वे दोस्तों के साथ साईं मंदिर गई थी। वापसी में होंडा शोरूम के पास सड़क में हुए गड्ढे में उनकी स्कूटी गिर गई। तभी पीछे से आ रहे टैंकर संख्या यूपी 07 आर 8082 ने उनको टक्कर मार दी।

टैंकर की टक्कर लगते ही कनिका और वर्षा सिर के बल सड़क पर गिर गईं। युवतियों के सड़क पर गिरने के बाद टैंकर चालक और परिचालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने कनिका और वर्षा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कनिका और वर्षा की मौत हो गई। 

पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर डालनवाला कोतवाली पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने ही युवतियों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट के मुताबिक टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक वर्षा कुछ समय से नयागांव स्थित निजी स्कूल में पढ़ाती थी। उसके पिता आईएमए में कार्यरत हैं। वह चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। कनिका शर्मा बैंकिंग की तैयारी कर रही थी। उसके पिता ओएनजीसी में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed