{"_id":"5a58370f4f1c1b74188b47d5","slug":"two-friend-jump-into-naini-lake","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झील में कूदे दो दोस्तों को पुलिस ने बचाया, इसके बाद उन्होंने जो किया देखकर चकराई पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील में कूदे दो दोस्तों को पुलिस ने बचाया, इसके बाद उन्होंने जो किया देखकर चकराई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
एकाएक झील में छलांग लगा दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल में दो दोस्तों ने एक के बाद एक झील में छलांग लगा दी। बमुश्किल पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला, जिसके बाद उन दोनों की हरकतें देखकर पुलिस कर्मियों का सिर चकरा गया।
विज्ञापन
सरोवरनगरी के फांसी गधेरे पर बैठे नशे में धुत दो दोस्तों ने नैनीझील में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों युवकों को बमुश्किल पकड़कर बीडी पांडे जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात दो दोस्त फांसी गधेरे के पास झील किनारे बैठे थे। इसी दौरान नैनीताल निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट ने एकाएक झील में छलांग लगा दी। ठीक कुछ देर बाद उसके दोस्त निसौल भीमताल निवासी खिलेश दानू भी झील में कूद गया।
विज्ञापन
पुलिस के साथ गालीगलौज और हाथापाई की
स्थानीय लोगों से भी नशेड़ियों ने हाथापाई कर दी
स्थानीय लोगों की सूचना पर तल्लीताल थाने के एसआई मोहन सिंह नयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक स्थानीय लोगों ने युवकों को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया था, लेकिन ज्यादा शराब पीने के कारण युवकों ने पुलिस के साथ गालीगलौज कर उनके साथ हाथापाई की।
झड़प में पुलिस कांस्टेबलों की वर्दी फट गई। एसआई के कंधे पर लगे स्टार खींचने का भी आरोप है। बीच-बचाव को पहुंचे स्थानीय लोगों से भी नशेड़ियों ने हाथापाई कर दी। इससे उनको भी हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस ने बमुश्किल युवकों को शांत कर वाहन में बैठाया तो यहां भी उन्होंने हंगामा कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ कर एक युवक दोबारा झील में कूदने चला गया।

उल्टा युवकों ने पुलिस पर लगा दिए आरोप
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पुलिस ने किसी तरह उन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉ. अमित आनंद के अनुसार युवकों ने शराब पी थी।
दोनों के शरीर पर मामूली चोटें हैं। दोनों युवक टैक्सी चालक बताए जा रहे हैं। एसआई एमएस नयाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उनके वाहन जब्त कर लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। वहीं युवकों का कहना है कि मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने अकारण उनके साथ मारपीट की।