{"_id":"66f6b174c7f911fd26074fa2","slug":"two-firms-fined-rs-1-lakh-each-after-finding-garbage-dehradun-news-c-5-1-drn1030-511470-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गंदगी मिलने पर दो फर्मों का एक-एक लाख का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गंदगी मिलने पर दो फर्मों का एक-एक लाख का चालान
विज्ञापन
I
IIवार्डों से 100 प्रतिशत कूड़ा उठान न करने पर कंपनियों पर लगाया जुर्माना
I
I
I
I सड़क पर गंदगी बहाने और एसटीपी प्लांट नहीं लगाने पर दो फर्माें का लाख रुपये का चालान किया गया है। डीएम को मिली शिकायत के बाद जांच टीम ने मौके पर निरीक्षण कर यह कार्रवाई की है। वहीं वार्डों से कूड़ा उठाने में लापरवाही पर तीनों कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है।
I
I
I
Iमुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अविनाश खन्ना ने बताया कि डीएम ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच उप जिलाधिकारी डोईवाला को सौंपी थी। बृहस्पतिवार को नगर निगम और प्रदूषण विभाग की टीम वार्ड-12 सालावाला स्थित काली मंदिर के पास पहुंची। वहां बक्सी प्लाजा के स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि वहां एसटीपी प्लांट नहीं है। इसके अलावा सैंटिरियो मॉल से दूषित जल प्रवाहित किया जा रहा था। टीम ने मॉल और बक्सी प्लाजा पर एक-एक लाख रुपये का चालान कर दिया।
I
Iवहीं उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि डोर-टु-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इकॉन वेस्ट वाटरग्रेस मैनेजमेंट सर्विस कंपनी की ओर से आवंटित वार्डों से 100 फीसदी कूड़े का उठान नहीं मिला। कंपनी के मासिक बिल से 22,196 की कटौती करने के निर्देश दिए। सनलाइट वेस्ट मेनेजमेंट और इकॉन वेस्ट मेनेजमेंट सॉल्यूशन्स के वाहन अनुपस्थित और कर्मचारी वर्दी में नहीं मिले। दोनों कंपनियों पर 2,500 और 3,700 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। सनलाइट वेस्ट मेनेजमेंट का 15,000 रुपये का चालान किया गया। नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के मामले में अभियान चलाकर कई लोगों का चालान कर 67,500 जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
I
I
I
I
I
Iस्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत नगर निगम ने शहर में ऐसे 34 जगहों को चिह्नित किया है जहां सबसे अधिक गंदगी रहती है। नगर निगम में इन इलाकों को गंदगी मुक्त करेगा। इसके लिए सफाई अभियान चलाने के साथ ही स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाएगा।I