{"_id":"592b0ed54f1c1b824abdab76","slug":"two-engineer-drown-in-river-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के दो इंजीनियर हरिद्वार गंगनहर में बहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के दो इंजीनियर हरिद्वार गंगनहर में बहे
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Sun, 28 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ करते पुलिसकर्मी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेल में प्रशिक्षण लेने आए हरियाणा के दो युवा इंजीनियर गंगनहर में बह गए। जल पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के तीन युवक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आज कल भेल में ट्रेनिंग लेने आए हुए हैं। तीनों लोग गोविंदपुरी में किराये के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रविवार को तीनों ज्वालापुर क्षेत्र के गोविंदघाट पर नहाने गए। अनिल (22) पुत्र बलवीर निवासी चरखी दादरी हरियाणा रेलिंग पर बैठा था। इसी दौरान अनिल का संतुलन बिगड़ गया और गंगनहर में गिर गया। अपने साथी को बहता देख रवि (22) निवासी भिवानी हरियाणा ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
लेकिन वह भी बहने लगा। गंगा घाट पर मौजूद तीसरे दोस्त ने शोर मचाया। अगले घाट प्रेमनगर पर मौजूद कुछ युवकों ने रस्सी फेंकी, लेकिन डूब रहे युवक उसे पकड़ नहीं पाए। उन्हें बचाने के लिए दो स्थानीय युवक भी गंगनहर में कूदे पर उनको बचाया नहीं जा सका । घटना की सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची।
जल पुलिस के सर्च अभियान के बाद भी दोनों युवकों का पता नहीं चला। तीसरे दोस्त नवीन पुत्र ब्रह्मपाल निवासी गांव केरू थाना मोसान जिला भिवानी हरियाणा ने बताया कि तीनों ने हाल ही में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और वे प्रशिक्षण के लिए भेल कारखाने में आए हुए थे।
करीब दस दिन से गोविंदपुरी में किराये का मकान लेकर रह रहे थे। रविवार को अवकाश होने के चलते गंगनहर में स्नान करने आए थे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। जल पुलिस की मदद से युवकों को तलाश कर रहे हैं।