फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two dead bodies found in champawat

पूर्व सैनिक के ट्यूबवेल में मिला साधु और युवक का शव, हालत देखकर पुलिस भी रह गई दंग

Sun, 06 Aug 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत 
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत  Updated Sun, 06 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
two dead bodies found in champawat
demo - फोटो : demo

पूर्वी विचई सैलानीगोठ में एक पूर्व सैनिक के ट्यूबवेल में दो शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे कुएं से दोनों शवों को निकाल लिया। इनमें एक शव बाबा तो दूसरा युवक का है।

विज्ञापन


बाबा ने गेरुआ रंग की धोती और कुर्ता पहना था, जबकि युवक के शरीर पर सिर्फ जींस थी। पुलिस ने शवों को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा है। पूर्व सैनिक पांच दिन पहले घर में ताला लगाकर अपनी बहन के घर हल्द्वानी गया है, जिसे लाने के लिए पुलिस टीम हल्द्वानी भेजी गई है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक भोला दत्त जोशी की बहू कमला जोशी शनिवार सुबह खेत में घास काटने गई तो दुर्गंध आने पर उसने परिजनों की इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों ने कुएं में झांका तो किसी जानवर के कुएं में गिरने का अनुमान लगाकर वे उसे निकालने के लिए आसपास के लोगों को बुला लाए। जब लोगों ने कुएं में ढंग से देखा तो वहां दो शव देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीओ आरएस रौतेला एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। पहले पुलिस ने पहले एक व्यक्ति को शव निकालने के लिए कुएं में उतारा, लेकिन भारी दुर्गंध और कुआं संकरा होने से शव नहीं निकाले जा सके।

कई सवाल खड़े कर गई ये हत्या

two dead bodies found in champawat

अग्निशमन विभाग की टीम के भी ऑक्सीजन मॉस्क लगाकर शवों को निकालने में विफल रहने पर जेसीबी से कुएं के बराबर में खुदाई की गई। काफी मशक्कत के बाद देर शाम साढ़े सात बजे दोनों शवों को निकाल लिया गया।

सीओ रौतेला ने बताया कि अब तक कि पूछताछ में इतना पता चला है कि गृह स्वामी पूर्व फौजी की अपने ही परिवार के साथ लंबे समय से अनबन है। उसकी पत्नी और बेटे का परिवार अलग घर बनाकर रहा है।

पांच दिन पहले रविवार शाम ई-रिक्शा से कुछ लोग पूर्व फौजी भोला दत्त के साथ उसके घर आए थे, इनमें से एक व्यक्ति कुछ देर बाद ही लौट गया था, लेकिन अन्य लोग कब लौटे यह किसी को मालूम नहीं है। अगले दिन सोमवार को पूर्व सैनिक घर में ताला लगाकर हल्द्वानी अपनी बहन के घर चला गया था।

इधर, घटना से पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मरने वाले कौन हैं, उनकी मौत कैसे हुई, हत्या हुई तो उन्हें किसने मारकर कुएं में डाला। यह भी कि एक सप्ताह से गृहस्वामी भोला दत्त जोशी घर में ताला लगाकर बहन के घर हल्द्वानी क्यों रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed