{"_id":"599c6f6f4f1c1b117f8b45c9","slug":"two-days-rain-alert-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 23 Aug 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड को आने वाले दो दिनों में भारी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 26 और 27 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 24 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। राजधानी सहित कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी में सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से बारिश का सिलसिला तेज हो जाएगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 और 27 अगस्त को गढ़वाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी तेज बारिश होगी।