फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two days ago, the incident of mobile robbery of a woman

Dehradun News: महिला से मोबाइल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Dec 2023 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two days ago, the incident of mobile robbery of a woman
Iआरोपियों से लूटा मोबाइल के साथ ही घटना में प्रयुक्त चोरी की स्कूटी भी बरामद
विज्ञापन

I

I
I

I29 दिसंबर को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई थी मोबाइल लूटI

दो दिन पहले नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में महिला से हुई मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और स्कूटी भी बरामद की गई है।


थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि स्वाति कोठारी निवासी अजबपुर ने तहरीर दी थी। उसमें बताया कि वह शाम करीब छह बजे माता मंदिर रोड पर फोन पर बात करते जा रही थी। पीछे से दो स्कूटी सवार आए और उसका मोबाइल लूटकर भाग गए। बताया कि सूचना पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना के बाद शनिवार रात को दून यूनिवर्सिटी रोड से नई बस्ती के पास चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान रोशन थाना उर्फ रोन निवासी दीपनगर अजबपुर व विशाल चौधरी निवासी आदर्श कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपियों से स्कूटी के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूटी भी उन्होंने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed