{"_id":"67f02e1729dfc3bed60f2008","slug":"two-day-international-conference-on-ai-begins-dehradun-news-c-5-1-drn1031-657131-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एआई पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एआई पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
विज्ञापन
I
IIआईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी और गेडू कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान की ओर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इंडस्ट्री 5.0 युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्थिरता और नवाचार का संगम विषय पर आयोजित सम्मेलन के पहले दिन का मुख्य आकर्षण दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) का प्रस्ताव रहा। समझौते के तहत अकादमिक उत्कृष्टता, संकाय और छात्र आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान और व्यावसायिक विकास पहलों को बढ़ावा दिया जाएगा। आईएमएस यूनिसन विवि के कुलपति डॉ. अनिल सुब्बाराव पाइला ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को उद्योग के विशेषज्ञों से जुड़ने, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और एआई, स्थिरता और उद्योग 5.0 के उभरते परिदृश्य में परिवर्तनकारी बदलाव लाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। इस मौके पर विवि के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, डॉ. सक्षम खंडेलवाल, प्रो. पूरन चंद्र पांडे, नीतू अग्रवाल, डॉ. नंदीश वी हिरेमठ आदि मौजूद रहे।I