फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two-day free handicapped assistance camp started on Saturday

दिव्यांग शिविर : पहले दिन 700 ने कराई जांच, मिले उपकरण तो खिले चेहरे

Sun, 29 Sep 2024 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two-day free handicapped assistance camp started on Saturday
Iगांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हुआ दो दिवसीय दिव्यांगजन सहायता शिविर का आगाजI
विज्ञापन


हर्षिल फाउंडेशन, दून संस्कृति और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में दो दिवसीय निशुल्क दिव्यांगजन सहायता शिविर का आगाज शनिवार को हो गया। पहले दिन चिकित्सकों ने 700 दिव्यांगों की जांच की। इसके बाद व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल समेत विभिन्न उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल गए।1



गांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शिविर का शुभारंभ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। नरेश बंसल ने कहा कि पिछले 10 साल से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। सामाजिक काम जब सब मिलकर करते हैं तो वह सफल होता है, उसका असर भी होता है और लोगों की सेवा भी होती है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के जीवन में खुशहाली के लिए किया जाने वाला हर काम ईश्वर की पूजा के समान है। उन्होंने फाउंडेशन की अध्यक्ष रमा गोयल को बधाई दी।
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों की मदद करना पूजा करने से कम नहीं हैं। शिविर में पहले दिन 700 दिव्यांगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 100 लोगों के हाथ और पैर के केलिपर, बैसाखी, चश्मे, सुनने की मशीन, वॉकर, स्टिक सहित अन्य उपकरण दिए गए। इसके अलावा रोजगार सृजित करने के लिए प्रशिक्षण की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iये रहे मौजूदI



शिविर में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जस्टिस राजेश टंडन, आचार्य सुशांत राज, अशोक विंडलास, सुनील अग्रवाल, विजेंद्र गुप्ता, अनुपम शर्मा, समाजसेवी अनिल गोयल, घनश्याम अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, दिनेश गोयल, कल्पना अग्रवाल, केके अग्रवाल, कविता, दीपा, अमिता, सिंधु गुप्ता आदि मौजूद रहे।








Iआज भी होगी दिव्यांगों की जांचI



गांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को दिव्यांग शिविर का समापन होगा। शिविर में रविवार को भी दिव्यांगों की जांच की जाएगी। साथ ही उपकरण दिए जाएंगे। शिविर सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed